मदर बेबी प्रॉब्लम्स (Mother Baby Problems & Solutions)

40 से ऊपर की महिलाओं में पेल्विक प्रॉब्लम ज्यादा क्यों होती हैं?

प्रश्न: क्या बड़ी उम्र की महिलाओं में पेल्विक संबंधी रोग होने के चान्सेस अधिक होते हैं?

उत्तर: नहीं ऐसा जरूरी तो नहीं है, यह मुख्य रूप से महिला के पिछले स्वास्थ्य संबंधी स्थिति पर निर्भर करता है। यदि महिला को अपनी उम्र में पहले कभी जननांगों संबंधी कोई समस्या या विकृति रही है, तो उसके लिए पेल्विक रोग होने का खतरा काफी बढ़ सकता है। कई बार योनि में पाए जाने पाले बैक्टीरिया के कारण पेल्विस में संक्रमण हो जाता है, जिस स्थिति को पेल्विक इनफ्लेमेटरी डिजीज यानि पीआईडी कहा जाता है। हालांकि यह रोग यौन संचारित संक्रमण का एक हिस्सा होता है। लेकिन बड़ी उम्र की महिलाओं की योनि में मौजूद बैक्टीरिया भी इस संक्रमण का कारण बन सकते हैं।