हेल्थ रेसिपी प्रॉब्लम (Health Recipe Problems)

सुन्दर दिखने के लिए कौनसी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

प्रश्न: फेस पे ग्लो लाने के लिए कौनसा योग या एक्सरसाइज करनी चाहिए?

उत्तर: यदि आप खूबसूरत दिखने के लिए किसी केमिकल क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो चेहरे के कुछ व्यायाम और योग भी आपके लिए एक अच्छा विकल्प हो सकता है। कुछ योग व व्यायाम मौजूद हैं, जो वास्तव में चेहरे पर निखार लाने में मदद करते हैं। कपोल शक्ति विकासक क्रिया क्रिया की मदद से आप अपने चेहरे की मांसपेशियों में कसाव ला सकते हैं और बढ़ती उम्र के लक्षणों को दूर कर सकते हैं। इसके अलावा आप फेस योगा करके अपने चेहरे को सही रूप दे सकते हैं। कुछ रिसर्च का मानना है कि चुइंगम चबाने से भी चेहरे की मांसपेशियों में कसाव आता है।