हेल्थ रेसिपी प्रॉब्लम (Health Recipe Problems)

सुबह उठकर रोज़ पानी पीने के क्या फायदे होते हैं?

प्रश्न: सुबह सुबह पानी पीने के क्या क्या फायदे हैं?

उत्तर: सुबह के समय खाली पेट एक बड़ा गिलास पानी-पीना शरीर के लिए बहुत लाभदायक होता है। यदि आप रोजाना एख गिलास पानी पीने की आदत डाल लेते हैं, तो आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म धीरे-धीरे बढ़ने लग जाएगा, जिससे धीरे-धीरे शरीर का अतिरिक्त वजन भी कम होने लग जाता है। रोजाना सुबह के समय पिया गया पानी आपकी पाचन क्षमता को भी बढ़ाता है। इतना ही नहीं रोजाना सुबह के समय पानी पीने से आपकी त्वचा में काफी निखार भी आता है। अगर आप सुबह के साथ पिए जाने वाली पानी में आधा चम्मच शहद या फिर आधा नींबू निचोड़ लें, तो यह स्वास्थ्य के लिए अधिक फायदेमंद रहता है।