हेल्थ रेसिपी प्रॉब्लम (Health Recipe Problems)

खांसी, छींक या हंसने के साथ क्यों निकलता है टॉयलेट?

प्रश्नः खांसी, छींक या हंसने के साथ क्यों निकल जाता है टॉयलेट?

उत्तरः कई महिलाएं इस बात से असहज हो जाती हैं कि खांसी, छींक या फिर हंसने के साथ उनका यूरीन पास हो जाता है। इसमें शर्म करने के बजाय आपको डॉक्टर से खुलकर बात करनी चाहिए। दरअसल यह समस्या यूआई (यूरिनरी इनकॉन्टिनेंस) यूरिन कंट्रोल खोने या लूज करने की वजह से होती है। डॉक्टर से इसके कारणों पर जरूर बात करें। यह समस्या कई महिलाओं में देखने को मिलती है लेकिन यह सामान्य बिल्कुल नहीं है। इसके लिए आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। साथ ही डॉक्टर आपको पेल्विक फ्लोर एक्सरसाइज का सुझाव दे सकती हैं, जिससे आपकी स्थिति बेहतर हो सकती है।