पारंपरिक घरेलू उपाय (Indian Traditional Upay )

फटाफट शनि को खुश करने के उपाय

कहा जाता है कि जिस व्यक्ति पर शनि दोष होता है तो अगर वो शनि को खुश करने के लिए कुछ उपाय कर ले तो शनि देव की कृपा दृष्टि बनी रहती है। इस लेख में हम आपको फटाफट शनि देव को खुश करने के उपाय बता रहे हैं।

1. अगर आप शनि को खुश करना चाहते हैं तो शनि को काले चने का भोग लगाएं। इसके लिए पहले शुक्रवार की रात को काले चने पानी में भिगोकर रख दें और फिर सुबह शनिवार को इसे जले हुए कोयले,हल्दी और लोहे के टुकड़ों के साथ काले कपड़े  बांध लं। अब इस पोटली को बहते हुयी नदी में फेंक दें जिसमें मछलियां तैर रही हो।


2. शनि देव को खुश करने का एक और तरीका है, घोड़े की नाल। घोड़े की नाल लेकर शनिवार को किसी लोहार के पास जाकर इसकी अंगूंठी बनवा लें। अब इसे शुक्रवार की रात कच्चे दूध या साफ पानी में डुबोकर रख दें। शनिवार को इस अंगूठी को बाएं हाथ की बीच उंगली में पहन लें।


3. शनिवार के दिन पीपल के पेड़ पर सात बार कच्चा सूत बांधें, बांधते समय शनि मंत्र का जाप करते रहें। इस तरह साढ़ेसाती की सभी समस्याएं दूर होंगी और शनि देव को भी खुश रख पाएंगे। धागा बाँधने के बाद पीपल के पेड़ की पूजा और दीपक जलाना बेहद ज़रूरी है।


4. शनि देव को खुश करना चाहते हैं तो सूरज उगते समय लगातार 43 दिनों तक शनिदेव की मूर्ति पर तेल चढ़ाएं। बस ये ध्यान रखें ये विधि शनिवार के दिन से ही शुरू होनी चाहिए।

 
5. भगवान शनिदेव की पूजा करते समय इस मंत्र को पढ़ते हुए उन्हें चन्दन लगाएं -

भो शनिदेवः चन्दनं दिव्यं गन्धादय सुमनोहरम् | 

विलेपन छायात्मजः चन्दनं प्रति गृहयन्ताम् ||