बेसन फेस पैक
बेसन फेस पैक google
Women

Skin Care with Besan: बेसन की मदद से बनाइए घर में पांच फेस पैक, आपकी त्वचा की रंगत बदल जायेगी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: हम सभी के किचन में कुछ ऐसी चीज मौजूद होती है।  जो न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं बल्कि हमारी स्क्रीन का खास ख्याल रखते हैं।  आज के समय में खराब लाइफस्टाइल खान-पान और प्रदूषण की वजह से हमारी स्किन बेजान और रूखी नजर आने लगती है लेकिन आपके किचन में मौजूद कुछ चीजें  आपकी स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद कर सकती हैं।  आज हम बात करेंगे बेसन की , जो अमूमन आपकी रसोई में मिल ही जाता है।  इसका इस्तेमाल करके आप अपने चेहरे को खूबसूरत और चमकदार बना सकते हैं।  आप बेसन का फेस पैक बनाकर अपने चेहरे को सबसे अलग और ग्लोइंग बना सकते हैं। जो दिखने में काफी अट्रैक्टिव लगता है। 

बेसन और हल्दी

बेसन और हल्दी का मिक्सर फेस पैक चेहरे के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हल्दी में  एंटी इन्फ्लेमेटरी एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होने कारण एक आयुर्वेदिक दवा का काम भी  करती है।  इसलिए हल्दी के साथ बेसन को मिलाकर इसका  फेस पैक लगाने से चेहरे की कई समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है साथ ही चेहरा ग्लो करने लगता है। इसके लिए आप एक कटोरी बेसन लें फिर उसमें एक चम्मच हल्दी मिलाएं । दोनो को पानी में अच्छे से मिक्स करें अब चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट सूखने के बाद धुल लें। ऐसा एक महीने तक करें 

बेसन और शहद

बेसन के साथ अगर शहद  मिलाया जाए तो स्किन को अलग ही चमक और निखार मिलती है।  शहद के बारे में मशहूर है कि यह खाने और लगाने दोनों में ही बहुत प्रयोग किया जाता है।  जितना यह शरीर के लिए प्रभावकारी है।  उतना ही त्वचा के लिए भी है। शहद में मौजूद विटामिन और मिनरल त्वचा को नाम बनाए रखते हैं। शहद से त्वचा का पीएच बैलेंस सही  बना रहता है । और मुहांसे जैसी समस्याएं पास नहीं भटकती है। 

बेसन और मुल्तानी मिट्टी

वैसे तो आप सिर्फ मुल्तानी मिट्टी से ही चेहरे पर ग्लो पा सकते हैं लेकिन अगर आप मुल्तानी मिट्टी में बेसन मिलाकर इसका फेस पैक तैयार कर ले,  तो फिर आपका चेहरा कोरियन स्किन की तरह चमक उठेगा l क्योंकि इसमें एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं और यह नेचुरल तरीके से त्वचा की मृत्यु कोशिकाओं को सफाई करती है। बेसन के साथ मुल्तानी मिट्टी को मिलाकर फेस पैक लगाना  बहुत ही उत्तम माना गया है।

बेसन और एलोवेरा

बेसन और एलोवेरा तो हर घर में आपको मिल ही जाएगा।  कई लोग सीधा इनकी पत्तियां तोड़कर इसका गूदा भी चेहरे पर लगा लेते हैं।  यह त्वचा के लिए बेहतरीन एंटीऑक्सीडेंट है।  इसके साथ बेसन को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा को कई तरह के फायदे मिलते हैं।  एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग अच्छा तथा त्वचा को चमत्कार बनाते हैं। साथ ही  बेसन त्वचा को अच्छे से एक्सेप्टफोलिएट करके नया लुक देता है। 


बेसन और दही

भारत में ज्यादातर लोग दूध और दही से चेहरे को साफ करते हैं क्योंकि दही को आयुर्वेदिक औषधि माना जाता है। दरअसल दही में पाए जाने वाला लैक्टोबेसिलस  नामक तत्व  पाया जाता है।  जो त्वचा से झुर्रियों  को दूर करने में मदद करता है। ऐसे में दही के साथ बेसन मिलाकर इसका फेस पैक लगाने से त्वचा जवां सुंदर हो जाती है।  और दाग धब्बों से राहत मिलती है। इसके अलावा एंटीएजिंग भी दूर होती है।  यह चेहरे को ग्लो और लंबे समय तक खूबसूरत बनाए रखता है।