नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: हाथों की उंगलियां तभी खूबसूरत दिखती है। जब नाखून मजबूत और चमकदार दिखाई देते हैं। इन्हें देखकर किसी भी महिला के स्वास्थ्य का पता लगाया जा सकता है। मगर कई बार महिलाएं अपने नाखूनों को नजर अंदाज कर बैठती है। जिसकी वजह से नाखून कमजोर होकर टूटने लगते हैं । साथ ही उनकी ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आपके भी साथ कुछ ऐसा ही हो रहा है । यानी आप के नाखून कमजोर है टूटते हैं साथ ही उनकी ग्रोथ कम हो गई है। तो आप नाखून को बढ़ाना चाहती है तो आप कुछ घरेलू उपाय की मदद से अपने नाखून को लंबे और खूबसूरत बना सकते है।
नाखून लंबे करने के लिए हर रोज ओलिव ऑयल से अपने नाखूनों की मालिश करें। विटामिन ए से भरपूर ओलिव ऑयल नाखूनों को पोषण देता है l और खून का फ्लो नाखूनो तक बढ़ता है। जिससे नेल्स तेजी से बढ़ना शुरू हो जाते हैं।
आप लंबे नाखून पाना चाहती है तो लहसुन इसमें आपकी मदद कर सकता है। नाखूनों को बढ़ाने के लिए लहसुन एक बेहतरीन उपाय है। इसके लिए आप दो टुकड़े लहसुन के काट ले और उसे 10 मिनट तक अपने नाखूनों पर रगड़े। ऐसा करने पर आपके नेल्स कुछ दिनों में बड़े हो जाएंगे।
नाखून को मजबूत और लंबा बनाने के लिए चार से पांच चम्मच नारियल के तेल को गर्म कर ले और इसमें से करीब 5 से 7 मिनट तक नाखूनों पर लगाए रखें। या फिर इसमें अपने नाखूनों को भिगोकर रखें। साथ ही इससे अपने नाखूनों की मसाज कर सकते हैं। नेल्स जल्दी बड़े हो जाएंगे।
नाखूनों को लंबा करने के लिए आप अंडे और संतरे का सहारा ले सकते हैं। इसके लिए आप दो चम्मच संतरे के जूस में एक अंडे की सफेदी मिला दे और इसके बाद इसे अच्छे से मिक्स कर ले। इसके बाद इस मिश्रण को 10 मिनट तक नाखूनों पर लगाकर छोड़ दे और फिर साफ पानी से धो ले। ऐसा कुछ दिनों तक करें ग्रोथ बढ़ जाएगी।
नींबू भी नेल्स की ग्रोथ के लिए अच्छा होता है। इसमें विटामिन सी होता है। जिससे नाखूनों को पोषण मिलता है। नाखूनों पर नींबू रगड़ने से फायदा होता है। करीब 5 मिनट तक नाखूनों में नींबू रगड़ा जाए तो रिजल्ट मिलता है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार - Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार