डाइट एंड वेट लॉस टिप्स (Diet and weight loss tips)

पैरों की एक्सरसाइज करने के मजेदार तरीके

अपनी पीठ का ये व्यायाम एक दिन में तीन बार मजेदार तरीके से करें

1. टखना ऊपर नीचे करना -

अपने पैर को ऊपर नीचे करें, जैसा कि आप कार में गैस पैडल दबाने या छोड़ते समय करते हैं।

2. घुटना मजबूत करने की कसरत -

अपनी टांग सीधी करके पीठ के बल लेटें और पैर की उंगलियां छत की ओर रखें। अपनी जांघ की मांसपेशियों को कसें और अपने घुटने से बिस्तर पर दबाव डालें। 5 सैकेंड तक रोकें और छोड़ें।

3. शरीर का निचला हिस्सा मजबूत करने का व्यायाम -

अपने घुटने के नीचे बड़ी कैन या गोल किया हुआ तौलिया रखें। अपना घुटना और टांग सीधी करें। 30 सेकेंड तक रोकें।

4. कूल्हों की ग्लूटेन मांसपेशियों का व्यायाम -

अपने कूल्हे इखट्ठे दबाएं। 5 सैकेंड तक रोकें और छोड़ें।

5. सीधी टांग उठाना -

अपना घुटना सीधा रखते हुए अपनी टांग छत  उठायें। दूसरा घुटना मोड़ें।

6. नितम्ब और घुटना मोड़ना -

घुटने और नितम्ब को मोड़ते हुए टांग अपनी छाती की ओर लाएं। आप यह कसरत बैठकर भी कर सकते हैं।

7. कूल्हे घुमाना -

अपनी टांग को अपनी दूसरी टांग की ओर घुमाएं और फिर वापिस आएं।

8. कूल्हे अंदर बाहर करना -

अपना घुटना सीधा और छत की ओर रखते हुए अपनी टांग एक तरफ लाएं और फिर वापिस आएं।

9. घुटना दबाना -

अपने टखने के नीचे गोल किया हुआ तौलिया रखें और अपने घुटने से बिस्तर पर जोर लगाएं।