बेबी केयर (Baby Care)

बच्चों को जीनियस बनाने के बेस्ट तरीके

बच्चों का जितना अच्छे से शारीरिक विकास होता है उतने ही अच्छे से मानसिक विकास भी होना चाहिए। इससे बच्चा  बचपन से ही जीनियस बनने लगता है। आपको इस लेख में बताते हैं कि कैसे बच्चे को जीनियस बनाना चाहिए –

दिमाग वाले खेल खिलाएं -

बच्चों के दिमाग का विकास करने के लिए उन्हें बुद्धिमानी बनाने के लिए बच्चों के साथ-साथ हल्के फुल्के दिमागी खेल खेलने चाहिए। पहले अच्छे से बच्चे को उस खेल के बारे म बताएं। जब बच्चा खेल खेला तो गलती भी करेगा तो गलती करने पर उसे गलती सही कैसे करते हैं, ये भी बताएं। इससे बच्चा अगली गलती करने से बचेगा और इस तरह उसके दिमाग तेज़ी से होगा।

बच्चे को प्यार दें -

एक शोध के अनुसार मां बच्चे को ज़्यादा प्यार या दुलार देती है तो इससे बच्चे के दिमाग में नर्व कोशिकाएं बनती हैं जिससे बच्चे का दिमाग तेज होता है। मां से लगाव होने पर बच्चे के दिमाग पर काफी असर पड़ता है।

पौष्टिक आहार दें -

अगर आप बच्चों का दिमागी विकास करना चाहते हैं तो उन्हें पौष्टिक आहार खिलाएं। पौष्टिक आहार जैसे हरी सब्जियां, फल, दूध, ड्राई फ्रूट्स, अंडे आदि। जितना हो उतना  बच्चों को जंक फ़ूड खिलाएं। रोज़ाना बच्चों को दो से तीन भिगोकर बादाम खानें को दें। इससे उनका दिमाग तेज़ होगा।

पर्याप्त नींद लें -

बच्चे को पौष्टिक आहार देने के अलावा उसकी  नींद भी बेहद जरूरी होती है। एक अध्ययन के अनुसार अगर बच्चा स्कूल से आने के बाद खाना खाकर एक या दो घंटे की नींद लेता है तो उसकी याददाश्त  बढ़ती है। दिमाग को मजबूत बनाने के लिए और सीखने के लिए दोपहर में सोना बेहद अहम होता है।