तीस की उम्र पार करने के बाद ही महिलाओं को शरीर को स्वस्थ और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी पोषक पदार्थों का सेवन जरूर करना चाहिए। पोषण की कमी की वजह से उनमें हड्डियों से जुड़ी कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं।
इसका सबसे बड़ा कारण है कैल्शियम की कमी। अगर आपको शरीर में, हाथ और पैरों में दर्द, नाखूनों का टूटना या दांतों में दर्द होता है तो अपने डाइट में कैल्शियम से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।
इन आहार को खाने से आपके शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर करने में मदद मिलेगी। तो चलिए बताते हैं बेस्ट उपाय -
1. अनाज और दालें -
अपने शरीर को फिट रखने के लिए अपनी डाइट में कैल्शियम से भरपूर दाल और अनाजों का सेवन जरूर करें। अनाज में गेंहू, बाजरा, रागी और दालों में सोयाबीन, चने को जरूर शामिल करें। ये सभी चीजें हड्डियों को मजबूत रखती हैं।
2. दूध और दूध से बनें उत्पाद -
दूध और दूध से बने उत्पादों को भी अपने भोजन में शामिल करना चाहिए। दही, पनीर चीज, घी का सेवन करना शरीर के लिए लाभदायक है। ये सभी चीजें शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करती हैं औ हड्डियों को मजबूत करती हैं।
3. ड्राई फ्रूट्स -
काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इन सब से मोटापा नहीं बढ़ता बल्कि शरीर को कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है।
4. हरी सब्जियां और फल -
खाने में ज्यादा से ज्यादा हरी सब्जियों और फलों का सेवन करना चाहिए। कैल्शियम की पूर्ति के लिए हरी सब्जी जैसे पालक, गोभी, हरा धनिया जरूर खाएं। फलों में संतरा, अन्नास, केला, शहतूत, खजूर में कैल्शियम की मात्रा का स्तर काफी अच्छा होता है।