लेटेस्ट फैशन एंड शॉपिंग टिप्स (Latest fashion and shopping tips)

अपने बॉडी टाइप के अनुसार इस तरह पहनें जींस

एक सही डेनिम जींस, एक सही पार्टनर की तलाश करने जैसा है। एक सही डेनिम जींस की शॉपिंग कभी-कभी लड़कियों को थका देती है। क्योंकि कुछ आपको फिट आती हैं, तो उसकी लम्बाई सही नहीं होती, जब लम्बाई सही होती है तो फिटिंग सही नहीं होती। ये स्ट्रगल डेनिम शॉपिंग के दौरान बहुत ज्यादा हो जाता है। डेनिम जींस का स्ट्रगल सबसे ज्यादा बॉडी टाइप से जुड़ा होता है। जब आप अपने शरीर की रचना को समझ जाएंगी तो आपको पसंदीदा जींस ढूंढने में मदद मिलेगी और आपकी आदी से ज्यादा समस्याएं खत्म हो जाएंगी। ऐसा कहा जाता है कि इंसान में अगर आत्मविश्वास हो तो वो कुछ भी पहनने में सक्षम है। तो चलिए इस लेख से हम आपकी मदद करते हैं और आपकी बॉडी के अनुसार एक सही जींस ढूंढकर देते हैं –

  • जिनके पैर लंबे हैं और टॉर्सो (धड़) बड़ा है, उन्हें स्कीनी जींस पहननी चाहिए।

  • अगर आपकी हाइट लंबी है लेकिन हिप्स पियर शेप्ड के हैं, तो आपको स्ट्रेट कट स्लिम फिट जींस का चयन करना चाहिए जो ऐसे एरिया पर फॉक्स न करें।

  • जिनका बॉय टाइप छोटा है, तो आपके लिए बेस्ट डेनिम है हाई वेस्ट बॉयफ्रेंड जींस।

  • जो लोअर बॉडी से थोड़े हेवी हैं और स्कीनी जींस पहनने में कम्फर्टेबल नहीं हैं, उन्हें हाई वेस्ट फ्लेर्ड प्लाज़ो डेनिम पहननी चाहिए।