त्वचा (Skin Care Tips)

सरसों के तेल की मालिश के टिप्स और फायदें

महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत और मजबूत बनाने के लिए क्या नहीं करती हैं। महंगे से महंगा शैंपूतेल और कंडीशनर का इस्तेमाल करती हैं। साथ ही कुछ महिलाएं अपने बालों के लिए हजारों रुपए हेयर स्पा और मसाज थेरपी में खर्च कर देती हैं।

बालों के लिए सरसों के तेल की मसाज बहुत अच्छी मानी जाती है लेकिन कई लोग नहीं जानते हैं कि बालों में सरसों का तेल लगाने का सही तरीका क्या होता है।

चलिए आज हम आपको बताते हैं टिप्स।

1. कब करें सरसों के तेल से मालिश -

लोगों का मानना है कि सरसों के तेल से रोजाना बालों की मालिश करनी चाहिए जबकि ऐसा नहीं है। अगर हफ्ते में दो दिन भी सरसों के तेल से बालों की अच्छी तरह से मालिश की जाए तो वो भी काफी होता है।

2. कैसे करें सरसों के तेल से मालिश -

सरसों के तेल की मालिश करने से पहले उसमें दो-तीन लहसुन की कलियां डालकर उसे गर्म कर लें। तेल ठंडा होने के बाद उसमें नींबू मिला लें। फिर बालों की जड़ों में अच्छी तरह से लगाएं। तेल लगाने के बाद बालों को कम से कम 3-4 घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें। फिर इसके बाद शैंपू से धो लें।

3. सरसों के तेल के फायदे -

आयुर्वेद के मुताबिक सरसों का तेल बालों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सदियों से बालों की मसाज के लिए ये तेल इस्तेमाल होता रहा है। सरसों के तेल से मालिश करने से बालों से रूसी खत्म हो जाती है और बालों का झड़ना भी कम होता है।

साथ ही गंजापन भी दूर होता है। दरअसलसरसों के तेल में बीटा कैरोटीनफैटी एसिडआयरनकैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता हैजो बालों की ग्रोथ में भी मदद करता है।