त्वचा (Skin Care Tips)

जानिए फटाफट कैसे बनाएं आलू से फेसपैक

चेहरे के दाग-धब्बों को हटाने के लिए महिलाएं क्या नहीं करती हैं। आपने तो सुना ही होगा कि आलू चेहरे पर निखार लाने के लिए काफी फायदेमंद है।

हम यहां आप को बताने वाले हैं आलू से बने कुछ फेसपैक जो आप की डेड स्किन को निकालकर चेहरे पर निखार लाने में मदद करेगा। आइए जानते हैं फटाफट कैसे बनाए आलू से फेसपैक।

1. आलू-अंडे का फेसपैक -

आलू और अंडे का फेसपैक बनाने के लिए आप को चाहिए आधा आलू का रस और एक अंडे का सफेद हिस्सा। इन दोनों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए।

इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। फिर 20 मिनट बाद सादे पानी से चेहरा धो लें। फिर खुद देखे फर्क।

2. आलू-दूध का फेसपैक -

आलू-दूध का फेसपैक बनाने के लिए आप आधे आलू का रस निकाल लीजिए और उस में दो चम्मच कच्चा दूध मिला लें। फिर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें।

इस फेसपैक को रूई की मदद से चेहरे और गर्दन पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। 20 मिनट बाद ठंडे पानी से चेहरा धो ले।

अगर आप ऐसा हफ्ते में तीन बार करती हैं तो आपके चेहरे पर फर्क नजर आने लगेगा।

3. आलू-मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक -

आलू-मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने के लिए आप बिना छिले आधे आलू का पेस्ट बना लें। उसमें तीन से चार चम्मच मुल्तानी मिट्टी और कुछ बूंदें गुलाब जल भी डालें।

इस पेस्ट को आप अपने चेहरे पर लगा लें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से आप के चेहरे से मुहांसे खत्म हो जाएंगे और अगर आप के चेहरे पर या त्वचा पर सूजन है तो उसे भी कम करने में मदद मिलेगी।