त्वचा (Skin Care Tips)

घर बैठे कोहनी और घुटने को इन टिप्स से करें साफ

चेहरे को चमकाने के लिए के तो महिलाएं हर जरूरी कोशिश करती हैं लेकिन क्या आप उतनी ही मेहनत कोहनी और घुटने के लिए भी करती हैंकई बार महिलाओं को कोहनी और घुटनों के कालेपन के चलते लोगों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है। अक्सर घुटनों के बल बैठने और कोहनी टेबल पर टिकाकर रखने से ये काले पड़ जाते हैं।

यही कारण है कि कोहनी और घुटने का रंग त्वचा के रंग से अलग होता है। शरीर के ये हिस्से आसानी से साफ भी नहीं हो पाते हैं।

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार ब्यूटी टिप्स बताएंगे जिन्हें अपनाकर कोहनी और घुटनों के कालेपन को मिनटों में दूर इन टिप्स से किया जा सकता है।

1. नींबू -

कोहनी और घुटने की सफाई के लिए सबसे लोकप्रिय घरेलू उपाय नींबू और मलाई का पेस्ट है। इसके लिए आपको सबसे पहले एक बर्तन में नींबू का रस लोना होगा और उसमें मलाई मिलाकर उसे घुटने और कोहनी पर लगाना होगा। नींबू के रस से त्वचा की गंदगी दूर होने के साथ साथ कालापन भी दूर होता है।

2. एलोवेरा -

घुटने और कोहनी की सफाई के लिए एलोवेरा भी एक अच्छा ऑप्शन है। काले पड़ गए घुटनों और कोहनी पर नियमित रूप से इसके जेल का उपयोग करने से वह साफ दिखने लगते हैं। एलोवेरा से त्वचा के दाग-धब्बे भी साफ होते हैं।

3. नारियल का तेल -

नारियल का तेल मॉइश्चराइजर के गुणों से भरपूर होने के साथ साथ त्वचा के लिए एक अच्छा टॉनिक भी है। नहाने से पहले कोहनी एवं घुटनों पर नारियल का तेल लगाएं। इससे त्वचा मुलायम रहती है और कोहनी और घुटने की त्वचा पर गंदगी नहीं जमती।