बाल लंबे हों या छोटे, यदि बाल घने हैं तो बालों की ख़ूबसूरती दोगुनी हो जाती है। हॉर्मोन के असंतुलन और प्रोटीन की कमी के कारण बाल पतले होने लगते हैं। कई बार यह अवस्था गंजेपन तक चली जाती है, इसलिए समय रहते ही बालों की देखभाल पर ध्यान देना चाहिए।
बालों का पतलापन (Thin Hair) दूर करने के लिए पार्लर जाने या महंगे उत्पादों को खरीदने की जरुरत नहीं। घर पर ही थोड़ी मेहनत से बालों को घना और मोटा (Home Remedies for Thin Hair) बनाया जा सकता है।
1- करी पत्ता - Curry Leaves
करी पत्ता का इस्तेमाल खाने से लेकर लगाने तक हर तरह से बालों को फायदा पहुंचाता है। करी पत्ता का जूस बालों में लगाया जा सकता है या करी पत्ता को पीस कर उसका पेस्ट बालों की जड़ों में लगाये। लगभग 15 से 20 मिनट बाद बाल सादे पानी से धो दें।
2- अलोएवेरा - Alovera
अलोएवेरा का ताजा जेल डायरेक्ट बालों पर लगाएं। इससे बालों की कई तरह की समस्याएं खत्म होती हैं। अलोएवेरा के ताजे जेल में बादाम का तेल मिलाकर लगाने से बाल घने बनते हैं।
3- गुड़हल का फूल - Shoe Flower
गुड़हल के फूल को नारियल या सरसों के तेल में तब तक गरम करें जब तक फूल पूरी तरह घुल ना जाए। तेल को ठंडा करके शीशी में भरकर रखें।
4- नारियल तेल - Coconut Oil
नारियल तेल को गुनगुना करके उसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। लगभग 10 से 15 मिनट हल्के हाथों से मालिश करें। तकरीबन 1.5 घंटे बाद किसी माइल्ड शैम्पू से सर को धो दें।
5- केस्टर ऑयल - Castor Oil
केस्टर आयल में एक चम्मच शहद मिलाकर बालों की जड़ों में हल्के हाथ से मालिश करें। यह उपाय हफ्ते में तीन से चार बार करना चाहिए।
6- जैतून ऑयल - Olive Oil
जैतून का तेल यानी की ऑलिव आयल बालों को घना बनाता है। इस तेल को लगाने के कम से कम छह से सात घंटे बाद सर धोना चाहिए। बेहतर होगा रात को सोते समय तेल लगाएं और सुबह धो दें।
7- मेथी के दाने - Fenugreek or Methi
दो बड़े टेबल स्पून मेथी के दानों को पानी में रातभर भिगोकर रखें। सुबह पेस्ट बनाकर बालों पर लगाये। यह पेस्ट बालों को बेहद फायदा पहुंचता है।
8- प्याज का रस - Onion Juice
प्याज का रस बालों पर लगाएं या प्याज के रस में शहद मिलाकर बालों की जड़ों में लगाएं। हर दूसरे दिन पर इसे लगातार दो हफ्ते तक लगायें। बालों में जरूर फायदा दिखेगा।
9. आंवला - Emblic or Aanvala
आंवले में विटामिन सी, एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इसके साथ ही इसमें मौजूद फैटी एसिड बालों को मॉस्चराइज्ड भी करता है और जड़ों को मजबूत बनाते हैं।
10. रीठा - Soapnut or Reetha
इसे सोप नट भी कहते हैं। रीठा के एंटी इंफ्लामनट्री और एंटी माइक्रोबियल गुण हेयर लॉस रोकता है। इससे बाल मजबूत और घने होते हैं।
11. शिकाकाई - Acacia concinna or Shikakai
वर्षों से शिकाकाई को बालों की सफाई के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। शिकाकाई से न सिर्फ बाल मजबूत होते हैं बल्कि नये बाल भी आते हैं। यह जड़ों को मजबूती देता है और डैन्ड्रफ से भी बचाता है।
12. अंडा - Egg
अंडे में प्रोटीन, जिंक, सल्फर और सेलेनियम प्रचूर मात्रा में होते हैं। अंडे का सफेद हिस्सा और उसमें ओलिव ऑयल मिलाकर बालों में लगाने से भी बाल स्वस्थ बनते हैं और घने होते हैं।
13. हिना - Myrtle or Mehandi
हिना यानी मेहंदी में त्रिफला और रीठा मिलाकर बालों में लगाने से भी बाल घने बनते हैं। इस पैक को हफ्ते में दो बार लगाया जा सकता है।
14. सब्जियों का जूस - Vegetable Juice
यदि बाल पतले हैं तो इस समस्या से छुटकारा वेजिटेबल जूस के इस्तेमाल से भी मिल सकता है। पालक और गाजर जैसे सब्जियों के रस को तेल की तरह बालों में लगाएं। सूखने पर रिपीट करें। तकरीबन आधे घंटे बाद सिर धो दें।
15. लहसुन - Garlic
लहसुन को कुचलकर बालों में लगाएं। इसके बैक्टेरिया रोधक गुण बालों को मजबूती प्रदान करते हैं। साथ ही बाल घने बनते हैं
16. विनेगर - Vinegar
विनेगर से बाल धोने पर भी बाल बाउंसी होते हैं। जिससे पतले बाल घने प्रतीत होते हैं। बाल नैचुरली भी खूबसूरत बनते हैं।