Lajpat Nagar Shopping Tips
Lajpat Nagar Shopping Tips Social Media
Travel

Lajpat Nagar Shopping Tips: अगर आप लाजपत नगर जा रहें शॉपिंग करने तो इन बातों का रखें ध्यान, नहीं होगा पछतावा!

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। लाजपत नगर को कुछ लोग सेंट्रल मार्केट के नाम से भी जानते हैं। यह दिल्ली के सबसे मशहूर बाजारों में से एक है, जहां दुनिया भर से लड़कियां खरीदारी करने आती हैं। यहां आपको लेटेस्ट डिजाइनर कपड़े आसानी से मिल जाएंगे। यहां आपको वेस्टर्न और इंडियन दोनों डिजाइन के कपड़े मिल जाएंगे। हालांकि यह बाजार काफी मशहूर है, लेकिन यहां खरीदारी करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप इन बातों पर ध्यान देंगे तो खरीदारी के बाद आपको पछताना नहीं पड़ेगा।

Lajpat Nagar Shopping Tips

बाजार में एक बार पूरी तरह घूम लें

खरीदारी करने जाने से पहले बाज़ार का भ्रमण करें। इस तरह आपको पता चल जाएगा कि बाज़ार में क्या नया है। इसके अलावा, आपको यह भी जानकारी मिलेगी कि आप जो सामान चाहते हैं उसे कहां से खरीदें। भ्रमण के दौरान आपको अपनी पसंद की चीजों की कीमत पूछनी चाहिए। यदि आप वही चीज़ किसी अन्य स्टोर में देखते हैं तो इस तरह आप कीमत की तुलना कर सकते हैं।

Lajpat Nagar Shopping Tips

सस्ते के चक्कर में खराब लेने से बचें

लड़कियां अक्सर डिस्काउंट मांगती हैं। ऐसे में अगर उन्हें कोई सस्ती चीज मिल जाए जो उन्हें पसंद हो तो वह तुरंत उसे खरीद लेती हैं। लेकिन इस गलती से बचना चाहिए। दुकानदार अक्सर चीज़ें सस्ते में बेचना शुरू कर देते हैं, भले ही वे खराब गुणवत्ता या कपड़े की हों।

Lajpat Nagar Shopping Tips

सामान की पूरी चेकिंग करें

जब आपको कुछ चीज पसंद आ जाए तो सबसे पहले अपने पीस को पूरी तरह से चेक करें। इसकी स्लीव्स से लेकर फिटिंग तक को ध्यान से देखना जरूरी है। वहीं कपड़े को भी अच्छे से चेक करें। पीस में जा भी खराबी लगे तो दूसरे की डिमांड करने में ना शरमाएं।

Lajpat Nagar Shopping Tips

खरीदारी के लिए अच्छा समय

गर्मी के मौसम में अक्सर शाम का समय शॉपिंग के लिए चुना जाता है। लेकिन ये सही समय नहीं है, क्योंकि बाजार पहुंचते ही अंधेरा होने लगता है। ऐसे में कपड़ों की जांच करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए हमेशा दिन के उजाले के समय जाएं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in