Travel Tips
Travel Tips  Pixabay
Travel

ये देश माने जाते हैं बेहद खतरनाक, घूमने का प्लान बनाने से पहले जान लें हकीकत

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | अगर आप घूमने के लिए विदेश जाना चाहते हैं तो जहां जाने का सोच रहे हैं, वहां की लिविंग कंडीशंस के बारे में जान लेना जरूरी है। दुनिया के कई खूबसूरत देश ऐसे हैं जहां अगर हालात बिगड़ जाए तो जान जाने का खतरा भी बना रहता है।

यूक्रेन

यूक्रेन के हालात को लेकर हर कोई वाकिफ है। यहाँ पर रूस की तरफ से अकसर हमला होता है। जिसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जबकि रहने वाले कई लोगों ने देश भी छोड़ दिया है। वहीं दूसरे देश में जाकर बस चुके हैं। लोगों ने कई और जाना शुरु किया है।

अफगानिस्तान

अफगानिस्तान दक्षिण एशिया का लैंडलाॅक देश माना जाता है। यहां पर आबादी काफी ज्यादा बताई जाती है। अफगानिस्तान में पिछले कई सालों से युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। जिसमें कई लोगों ने जान गंवाई है। साल 2021 में तालिबान ने अफगानिस्तान पर कब्जा किया था। जिसके बाद से यहां के मौजूदा हालात और खराब हो रहे हैं। अगर आपने जाने का प्लान बनाया है तो प्लान बदल लें।

यमन

30 मिलियन से अधिकि आबादी वाला देश यमन गरीब देश है। ये देशा काफी खूबसूरत माना जाता है। वहीं यहाँ पर कई तरह के राजनीतिक अनुभव हुए हैं। यमन में कई सारी चुनौतियां है। जो संघर्ष आज भी जारी है। सऊदी की निगरानी में गठबंधन ने एक अभियान का आरंभ किया था। जिसकी वजह से यहाँ पर मानवीय संकट की स्थिति बनी हुई है।

सोमालिया

अगर सोमालिया जाने की योजना बना हैं तो ये बिल्कुल सेफ नहीं है। अफ्रीका के इस देशा का शानदार इतिहास के तौर पर जाना जाता है। पिछले कुछ सालों में सोमालियां ने कई चुनौतियों का सामना किया है। देश में कई तरह के हमले भी हुए। जिसमें बहुत लोगों की जान चली गई थी।

इराक

इराक एक मुस्लिम देश में शामिल है। जहाँ पर शिया मुस्लिम काफी तादाद में मौजूद है। 2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका की तरफ से यहाँ पर आक्रमण हुआ था। तब से ही यहाँ पर लोग हिंसा से परेशान हैं। इन देशों में घूमने जाने में थोड़ा रिस्क रहता है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/