America Tourist Places
America Tourist Places  Social Media
Travel

Travel Destination : न्यूयार्क में घूमने की ये 5 जगहें, खूबसूरती देखते ही वहां रम जाएंगे 

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क: न्यूयॉर्क अमेरिका का सबसे बड़ा शहर माना जाता है। न्यूयार्क अपने आकर्षक पर्यटन स्थलों की वजह से दुनियाभर के पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। दुनिया का एक प्रतिष्ठित वैश्विक केंद्र होने के साथ-साथ न्यूयार्क कंपनी शानदार वास्तु कला ,फिल्म और कला संस्कृति के लिए भी विख्यात है। न्यूयॉर्क में ऊंची ऊंची इमारतें ब्रॉडवे शो म्यूजियम इसके प्रमुख आकर्षण है। आपको बता दें कि न्यूयॉर्क को बिग एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। न्यूयार्क की चमकदार रोशनी और टाइम्स स्क्वायर की हलचल के अलावा वाल स्ट्रीट घूमने का अनुभव ले सकते हैं। अगर आप परिवार या  दोस्तों के साथ अमेरिका के न्यूयॉर्क में घूमना चाहते हैं। तो आप इन जगहों पर एक बार जरुर विजिट करें। वरना ट्रिप के बाद आप पछताएंगे। हम आपको न्यूयार्क की पांच ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे है

America Tourist Places

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल | Grand Central Terminal

ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल न्यूयॉर्क सिटी का एक फेमस जगह में  रेलवे स्टेशन है। जहां से सभी मेट्रो ट्रेन से चलती है  इस स्टेशन का नाम ग्रैंड सेंट्रल टर्मिनल है। जो 24 घंटे बिजी रहता है। इस स्टेशन में लगभग 44 प्लेटफार्म है। खास बात ये है कि इस स्टेशन पर बहुत सारी कलाकृतियां हैं। जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं  आप का एक बार यहां जाना तो बनता है।

America Tourist Places

सेंट्रल पार्क | Central Park

न्यूयॉर्क में खेल के लिए मशहूर सेंट्रल पार्क शहर के बीचो-बीच स्थित है।  यह स्थान बच्चों बुजुर्गों और युवाओं के लिए कुछ समय आराम बिताने के लिए भी आदर्श माना जाता है।  सेंट्रल न्यूयॉर्क पार्क में स्केटिंग साइकिलिंग के अलावा अन्य खेलों का पर्यटक जमकर  लुफ्त उठाते हैं। पार्क में झील के नजारे, नौका विहार पक्षियों और जानवरों को भी देखना सुकून और  अलग अनुभव देता है। 

America Tourist Places

टाइम्स स्क्वायर टाइम्स | Times Square Times

न्यूयॉर्क शहर के मिड टाउन में हंटर इलाके में ब्रॉडवे और सेवंथ एवेन्यू के जंक्शन पर बना है टाइम्स स्क्वायर है। यह काफी चर्चित टाइम्स स्क्वायर है। साथ ही  दुनिया का फेमस टूरिस्ट स्पॉट भी है। इसी वजह से यह इंटरटेनमेंट और बिजनेस का हब बन चुका है। इस स्थान को क्रॉस रोड ऑफ द वर्ल्ड भी कहते हैं। 

America Tourist Places

वॉल स्ट्रीट | Wall Street

न्यू ईयर के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल वाल स्ट्रीट शहर में घूमने वाली सबसे अच्छी जगह में से एक है। वॉल स्ट्रीट को फाइनेंशियल लोगों के लिए जाना जाता है। ऐसे पर्यटक जो वित्त विभाग में रुचि रखते हैं।  यह उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा पर्यटन साबित हो सकता है । आपको बता दें कि यहां  विश्व की बहुत फेमस फाइनेंस इमारत भी बनी हुई है। यहां  एक बैल की मूर्ति है।  जो की चार्ज होती है।  जो देखने में  बहुत ही आकर्षित लगती है।  पर्यटक  इस दृश्य को अपने कमरे में कैद करना बिल्कुल नहीं भूलते है। 

America Tourist Places

America Tourist Places स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी | Statue Of Liberty

न्यूयॉर्क में घूमने के लिए  सबसे ज्यादा फेमस जगह स्टेचू ऑफ़ लिबर्टी है।  न्यूयॉर्क में स्थित यह विशालकाय मूर्ति पर्यटकों के लिए आकषर्ण का के केंद्र रहती है।  हाथ में टॉर्च लिए इस महिला की मूर्ति की ऊंचाई 151 फीट है। जिसे लोग दुनियाभर से आते है।  अगर इसमें इसका स्टैंड  जिससे ऊपर वह खड़ी है और आधारशिला की ऊंचाई जोड़ दिया जाए तो कुल मिलाकर  305  फुट ऊंची मानी जाती है। यानी करीब 22 मंजिला की इस मूर्ति को तक तक पहुंचाने के लिए 354 फुट घुमावदार सीढ़ियां चढ़नी होती है।  अमेरिकी क्रांति के दौरान फ्रांस और अमेरिका की दोस्ती के प्रतीक के तौर पर फ्रांस ने 1886 में इसे अमेरिका को भेंट किया था। जो देखने में बहुत ही खूबसूरत और आकर्षण लगती है। दुनिया भर के पर्यटक इसे देखना जरूर जाते हैं।