पुणे

ओशो आश्रम के बारे में जानकारी- Osho ashram pune india in Hindi

भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे शहर के कोरेगांव में आचार्य रजनीश ने अपने ओशो आश्रम का निर्माण करवाया है। इस आश्रम में मानसिक शांति के लिए योग सिखाने के साथ ही ओशो यानि आचार्य रजनीश की विचारधाराओं से लोगों को परिचित भी करवाया जाता है। यह आश्रम सालभर खुला रहता है लेकिन यहाँ रहने की सुविधा नहीं दी जाती है। ओशो के नाम से प्रचलित आचार्य रजनीश को लाखों करोड़ों लोग मानते हैं और उनके हिसाब से जीवन बसर करने की कोशिश करते हैं।