चंबा

खज्जियार झील चंबा - khajjiar lake chamba in Hindi

खज्जियार झील, हिमाचल प्रदेश राज्य के चम्बा जिले का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। यह झील हिमाचल के डलहौजी और चम्बा शहर के बीच स्थित, समुद्र तल से 1920 मीटर की ऊंचाई पर है। झील के किनारे बना भगवान खज्जी नाग का मंदिर है जिनके नाम पर इस जगह का नाम खज्जियार रखा गया। एक तश्तरी के आकार की इस झील को चारों ओर से देवदार के घने वृक्षों ने घेर रखा है, जो यहाँ की सुंदरता को और बढ़ाते हैं। पहले के मुकाबले आज यह झील काफी सूख चुकी है।