आगरा

सूर सरोवर वन्यजीव अभयारण्य के बारे में जानकारी- Soor Sarovar Bird Sanctuary in Hindi

सूर सरोवर वन्यजीव अभयारण्य, उत्तर प्रदेश राज्य के शहर “आगरा” से 17 किमी. की दूरी पर स्थित है। 4 वर्ग किमी. में फैले इस अभयारण्य की स्थापना सन् 1991 में की गई थी। यहाँ स्थानीय तथा प्रवासी पशु-पक्षी जैसे कि सियार, नेवला और खरगोश आसानी से देखे जा सकते हैं। यह जगह प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। माना जाता है कि महा कवि सूरदास ने यहां पर “भक्ति काव्य”  की रचना की थी।