Diego Delso
Diego Delso
Travel

आखिर टूरिज्म की टॉप लिस्ट में क्यों टॉप पर रहता है थाइलैंड, सैलानियों को कभी निराश नहीं होने देता ये देश

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: दुनिया के कुछ ऐसे खूबसूरत देश हैं। जहां पर्यटकों ने अपनी एक लिस्ट बना रखी है।  जब भी उनका मन बाहर घूमने का करता है तो वह इसी लिस्ट में से किसी एक देश घूमने चले जाते हैं उनमें से  एक देश है थाईलैंड,  थाईलैंड एक ऐसा देश है जहां हर सैलानी  जाना चाहता है। कहते हैं  कि यह  खूबसूरत देश कभी भी किसी पर्यटक को निराश नहीं करता है।  इस देश को लैंड ऑफ स्माइल यानी मुस्कुराहट देने वाला देश भी कहा जाता है जब कभी भी वैकेशन की बात आती है  तो टूरिस्ट और घुमक्कड़ों की पहली  जगह  थाईलैंड जरूर होती है।  यहां की प्राकृतिक खूबसूरती,  प्राचीन मंदिर ,  शानदार खाना , और नाइट क्लब   सैलानियों का मन अपनी ओर खींच लेती है। इसी  थाईलैंड में ऐसी कई जगह भी है।  जहां आप अपने पार्टनर दोस्तों या फिर परिवार के साथ जा सकते हैं यहां वोटिंग भी  कर सकते हैं। आप मनोरंजन के लिए  समुद्र में मछली पकड़ सकते हैं। यहां की खूबसूरती हर किसी को मन मोह लेती है।  तो चलिए लिए जानते हैं थाइलैंड के कुछ बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन जहां आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

पटाया 

गर आप थाईलैंड जा रहे हैं तो यहां कुछ ऐसे सुंदर बीच भी हैं।  जहां आप भरपूर आनंद ले सकते हैं।  इनमें से एक बीच है पटाया , यह सुंदर बीच डेस्टिनेशन के लिहाज से बहुत खूबसूरत है। आप  थाईलैंड के पटाया बीच  एक बार जरूर जाएं। क्या आप जानते हैं। कि पहले यह एक फिशिंग गांव था लेकिन अब दुनिया का सबसे पॉपुलर बीच डेस्टिनेशन बन चुका है। यहां कई लग्जरी रेस्टोरेंट और कई खूबसूरत बीच है। जहां आप अपने पार्टनर और फैमिली के साथ एंजॉय कर सकते हैं। इसके साथ ही आप यहां बेहतरीन थाई फूड का भी आनंद ले सकते हैं।

च्यांग राय

च्यांग  राय म्यांमार  और लाओस के बॉर्डर पर बसा हुआ एक बेहद ही खूबसूरत शहर है। जो कि पूरी तरह से  पहाड़ों से घिरा हुआ है।  यहां आप ट्रैकिंग कर सकते हैं। यहां  कई बेहद सुंदर वॉटरफॉल भी है जिसका आप  आनंद ले सकते हैं। यहां के लामनाम को नेशनल पार्क में कई तरह की एक्टिविटी भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां की जनजाति  गांव में भी घूम सकते हैं।   यहां पर्यटक जब भी यहां आते हैं तो कुछ दिन बिताकर ही जाते हैं। क्योंकि बहुत खूबसूरत जगह है

क्राबी

थाईलैंड का क्राबी एक रिसॉर्ट टाउन है जो की दुनिया भर में फेमस है या खूबसूरत प्रांत 200 से अधिक द्वीप  से मिलकर  बना है। यह  एशिया के कुछ बेहतरीन समुद्र तटों में से एक है।  जहां बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं। और खूब  वक्त बिताते हैं। यहां की स्टानिंग रेलय बीच अपनी प्राचीन गुफाओं के लिए काफी लोकप्रिय है। क्राबी का फी फी द्वीप भी आकर्षण का केंद्र रहता है।  आप वोटिंग कर सकते हैं और कई वॉटरफॉल का आनंद भी ले सकते हैं।

ऐसे ही और जानकारिओं के लिए क्लीक करिये India Tourism in Hindi