श्रीनगर

अमरनाथ - Amarnath Mandir

बर्फ के लगभग 16 फीट ऊँचे एक प्राकृतिक शिवलिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध है हिन्‍दुओं का पवित्र धार्मिक स्‍थल अमरनाथ। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर अमरनाथ जम्‍मू कश्‍मीर राज्‍य में समुद्र तल से 3888 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के‍ अनुसार भगवान शिव ने माता पार्वती को इसी स्थान पर अमर कथा सुनाई थी। प्रत्येक वर्ष अमरनाथ यात्रा (amarnath yatra) का आयोजन किया जाता है जिसमें दूर दूर से श्रद्धालु इस पवित्र शिवलिंग के दर्शन के करने आते हैं।