मेघालय

चेरापूंजी के बारे में जानकारी - Cherrapunji in Hindi

भारत के मेघालय राज्य में स्थित चेरापूंजी शहर को सोहरा के नाम से भी जाना जाता है। यहां साल के हर समय बारिश का मौसम रहता है इसलिए इसे भीगा शहर भी कहते हैं। यह शहर मेघालय राज्य की ईस्ट खासी हिल्स जिले में 4290 फीट की ऊंचाई पर स्थित है व राज्य की राजधानी शिलांग से लगभग 56 किमी दक्षिण-पश्चिम राज्य की ओर पड़ता है। चेरापूंजी को संतरे की भूमि भी कहा जाता है। पर्यटकों के घूमने के लिए यह एक रोमांचक स्थल है। कई वर्षों तक इस जगह पर अंग्रेज़ों का राज रहा था, अंग्रेज़ों ने यहां वर्षा मापने के लिए मौसम विज्ञान कार्यालय भी स्थापित किया था।