लेह

शांति स्तूप मंदिर के बारे में जानकारी - Shanti Stupa Leh in Hindi

जम्मू कश्मीर राज्य के लेह जिले में स्थित शांति स्तूप यहाँ के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। यह एक बौद्ध धर्म की सफेद रंग की गुम्बदाकार ईमारत है। इस स्तूप का निर्माण जापान के फूजी गुरूजी ने करवाया था। यहां बुद्ध की आश्चर्यजनक प्रतिमाएं और पवित्र पुस्तकों को संभाल कर रखा गया है। यहाँ से सम्पूर्ण लेह शहर का नज़ारा लिया जा सकता है। बौद्ध धर्म के 2500 साल के जश्न के रूप में इस स्मारक को बनवाया गया था।