उत्तर प्रदेश

नोएडा के बारे में जानकारी - Noida in Hindi

न्यू ओखला औद्योगिक विकास प्राधिकरण का संक्षिप्त नाम ‘नोएडा’ है, जो उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में स्थित है और इसके प्रशासनिक मुख्यालय नजदीकी ग्रेटर नोएडा क़स्बे में हैं। नोएडा भी भारत की उभरती हुई आई.टी कंपनियों का केंद्र है, जहां लगभग सभी बहुराष्ट्रीय कंपनी अपने पैर पसार चुकी हैं। इससे अतिरिक्त भारत के मुख्य न्यूज़ चैनल्स का गढ़ फिल्म सिटी के नाम से जाना जाता है, जिसे संदीप मारवाह ने स्थापित किया था।

नोएडा कैसे पहुंचें -

नोएडा जाने के लिए वायु मार्ग, सड़क मार्ग, रेल मार्ग का प्रयोग किया जा सकता हैं। इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे द्वारा नोएडा पहुंचा जा सकता है। दिल्ली जंक्शन, नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से भी नोएडा जाया जा सकता है। सड़क सेवा द्वारा भी इस शहर में आसानी से पहुंचा जा सकता है।

नोएडा घूमने का समय -

नोएडा जाने के लिए उत्तम समय अक्टूबर से मई है।