उत्तर प्रदेश

फैजाबाद के बारे में जानकारी - Faizabad in Hindi

फैजाबाद एक ऎतिहासिक शहर है जो उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है। फैजाबाद घाघरा नदी के तट पर बसा है। सन् 1730 में फैजाबाद शहर का निर्माण अवध के पहले नबाव सादत अली द्वारा किया गया था। उन्होंने फैजाबाद को अपनी राजधानी के रुप में चुना था। फैजाबाद में मुख्य रुप से गन्ना, धान, गेहूं की खेती की जाती है तथा चीनी का व्यापार किया जाता है। यह शहर अपने बगीचों, महलों और बाजारों के लिए खासा प्रसिद्ध है। फैजाबाद के दर्शनीय स्थलों में गुप्तार घाट, कलकत्ता किला, बहू बेगम का मकबरा, गुलाब बाड़ी, फैजाबाद संग्रहालय, आदि हैं।

फैजाबाद कैसे पहुंचें -

फैजाबाद जाने के लिए निकटतम एयरपोर्ट कानपुर हवाई अड्डा है, जो फैजाबाद से 185  किमी. की दूरी पर स्थित है। फैजाबाद रेलवे स्टेशन से फैजाबाद पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, गोरखपुर से सड़क मार्ग द्वारा अच्छे से जुड़ा हुआ है।

फैजाबाद घूमने का समय -

फैजाबाद की यात्रा करने के लिए उपयुक्त समय अगस्त से जनवरी तक का माह होता है।