उत्तर प्रदेश

बाँदा के बारे में जानकारी - Banda in Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य का बांदा शहर यमुना (केन) नदी के तट पर स्थित है। केन नदी से प्राप्त रत्न विश्व प्रसिद्ध हैं, जिनका निर्यात किया जाता है। बांदा विविध मंदिरों व मस्जिदों का गढ़ है। यहाँ 18वीं शताब्दी के स्मारक व किले भी मौजूद हैं। बांदा मराठों, मुसलमानों व अंग्रेजों के बीच हुए युद्ध के प्रमाण देखने को मिलते है। बांदा में कई धार्मिक मेलों का आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जाते हैं।

बाँदा कैसे पहुंचें -

बांदा की यात्रा करने के लिए यातायात के तीनों माध्यम सुलभ हैं। बांदा पहुँचने के लिए खजुराहों या कानपुर हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। बांदा रेलवे स्टेशन यहाँ का सबसे नजदीक रेलवे स्टेशन है, जो बांदा को कई राज्यों से जोड़ता है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन निगम द्वारा किए गए हैं।

बाँदा घूमने का समय -

बांदा घूमने के लिए सबसे उत्तम समय सितंबर से मार्च तक है।