उत्तर प्रदेश

बदायूं के बारे में जानकारी - Badaun in Hindi

उत्तर प्रदेश राज्य का बदायूं शहर गंगा की सहायक नदी स्रोत के निकट स्थित है, जिसका विवरण 11वीं शताब्दी के अभिलेखों में मिलता है। प्राचीनकाल में बदायूं पांचाल देश की राजधानी थी, जिसे वोदामयूता नाम से भी जाना जाता था। मान्यता है कि अहीर राजा बुद्ध ने बदायूं को 10वीं शताब्दी में बसाया था। अन्य मान्यतानुसार बदायूं की स्थापना अजयपाल तथा लाखानपाल ने 1175 में की थी।

बदायूं कैसे पहुंचें -

बदायूं, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। बदायूं पहुँचने के लिए आगरा हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ का निकटतम रेलवे स्टेशन बदायूं है, जो अन्य शहरों व राज्यों से भली भांति जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

बदायूं घूमने का समय -

बदायूं भ्रमण के लिए सर्दियों का मौसम सुलभ है। इसलिए यहाँ की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय कुशल है।