उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ के बारे में जानकारी - Aligarh in Hindi

अपने तालों के लिए प्रसिद्ध अलीगढ़ एक मुस्लिम बहुल आबादी वाला शहर है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पूरे देश में विख्यात है। अलीगढ़ में घूमने के लिए अनेकों दर्शनीय स्थल हैं, जहां पर्यटक आंनद उठा सकते हैं, जैसे - अलीगढ़ किला, मंगलायतन, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, डोर किला, चाचा नेहरू ज्ञान पुष्प, मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी, आदि।

अलीगढ़ कैसे पहुंचें -

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा अलीगढ़ा जाया जा सकता है। अलीगढ़ दिल्ली से 140 किमी. की दूरी पर स्थित है। अलीगढ़ जंक्शन रेलवे के माध्यम से भी यहां का भ्रमण किया जा सकता है। यदि आप चाहें तो बस से भी अलीगढ़ पहुंच सकते हैं।

अलीगढ़ घूमने का समय -

अलीगढ़ की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।