तमिल नाडु

कोयम्बटूर के बारे में जानकारी - Coimbatore in Hindi

कोयंबटूर, तमिलनाडु का एक प्रमुख शहर है। कर्नाटक और तमिलनाडु की सीमा पर बसा यह शहर मुख्य रूप से एक औद्योगिक शहर है। नीलगिरी की तराई में स्थित यह शहर पूरे साल सुहावने मौसम का अहसास कराता रहता है। दक्षिण भारत के मैनचेस्टर के नाम से प्रसिद्ध कोयंबटूर शहर एक प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्र है। कोयंबटूर में बहुत सारे मंदिर भी हैं जो इस शहर के महत्व को और भी बढ़ाते हैं।

कोयम्बटूर कैसे पहुंचें -

कोयंबटूर हवाई अड्डा शहर से 12 किमी. दूर है, वायु मार्ग द्वारा आप कोयंबटूर पहुंच सकते हैं। कोयंबटूर शहर पहुंचने के लिए आप कोयंबटूर जंक्शन रेलवे स्टेशन से द्वारा भी जा सकते हैं। सड़क मार्ग के जरिए भी कोयंबटूर पहुंचा जा सकता है। 

कोयम्बटूर घूमने का समय -

कोयंबटूर शहर की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय सितम्बर से मार्च तक का महीने हैं।