तमिल नाडु

चेन्नई के बारे में जानकारी - Chennai in Hindi

चेन्नई शहर, तमिलनाडु राज्य की राजधानी है और भारत के दक्षिण में बंगाल की खाड़ी के कोरोमण्डल तट पर स्थित है। समुद्र किनारे बसे इस शहर में बंदरगाह भी है और इसे पहले मद्रास के नाम से जाना जाता था। चेन्नई ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा स्थापित प्रथम बंदोबस्त का शहर था। उन दिनों चेन्नई को टोन्डेमंडलम के नाम से जाना जाता था। यह शहर अपनी संस्कृति एवं परंपरा के लिए बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है।

चेन्नई कैसे पहुंचें -

अन्ना अर्न्तराष्ट्रीय हवाई अड्डा, कामराज अन्तर्देशीय हवाई अड्डा तथा चेन्नई अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा द्वारा आप चेन्नई पहुंच सकते हैं। चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से सभी बड़े शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, हैदराबाद, कोच्चि, तिरुवनंतपुरम, आदि के लिए रेल-सुविधा उपलब्ध है। चेन्नई मोफस्सिल बस टर्मिनस अन्तर्राज्यीय बस सेवाओं का अड्डा है। यह एशिया का सबसे बड़ा बस अड्डा है। बस सेवा द्वारा भी चेन्नई तक का सफ़र आसानी से पूरा किया जा सकता है।

चेन्नई घूमने का समय -

चेन्नई शहर की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय नवंबर से फरवरी तक का महीना है।