राजस्थान

झुंझुनू राजस्थान के बारे में जानकारी - Jhunjhunu Rajasthan in Hindi

झुंझुनू, राजस्थान राज्य का एक शहर है। यह शहर अपनी भव्य अद्भुत हवेलियों और उन पर बने सुन्दर चित्रों और नक्काशियों के कारण प्रसिद्ध है। इस शहर का नाम जाट समुदाय के मुखिया "झुन्झा या जुझार सिंह नेहरा" के नाम पर रखा गया था। इतिहास के अनुसार शुरुआत में यह शहर चौहानों के अधीन था, सन् 1450 मोहम्मद खान और उनके बेटे समस खान ने चौहान को हराकर इस शहर पर शासन किया। इसके पश्चात् सन् 1750 से भारत के आज़ाद होने तक ठाकुर शार्दुल सिंह का झुंझुनू पर साम्राज्य रहा। शहर करीब 5926 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। इस शहर में बीआईटीएस (bits) पिलानी, सिंघानिया विश्वविद्यालय, श्रीधर विश्वविद्यालय जैसे कई बड़े शिक्षा संस्थान है।

झुंझुनूं कैसे पहुंचें -

झुंझुनू का निकटतम हवाई अड्डा, सांगनेर (जयपुर) हवाई अड्डा है। इसके अलावा यहां का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन, झुंझुनू रेलवे स्टेशन है। यह देश के सभी बड़े शहरो से राजमार्गों द्वारा जुड़ा हुआ है।

झुंझुनूं घूमने का समय -

यहां घूमने का सबसे उत्तम समय नवबंर के फरवरी है इस दौरान यहां का तापमान सामान्य और सुखद होता है।