राजस्थान

धौलपुर राजस्थान के बारे में जानकारी - Dholpur Rajasthan in Hindi

धौलपुर, राजस्थान राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है, जिसकी स्थापना राजा धोलन देव ने 11वीं शताब्दी में चंबल नदी के उत्तरी तट पर की थी। प्राचीनकाल में इसे धवलपुर नाम से जाना जाता था। इस शहर का महत्व हिन्दू धर्म ग्रन्थों में भी मिलता है। जिसके अनुसार, भगवान कृष्ण ने मुचुकुंद गुफा में विश्राम किया था। सन् 1949 में धौलपुर को राजस्थान राज्य के अधिकार क्षेत्रों में शामिल किया गया।

धौलपुर कैसे पहुंचें -

यातायात की दुरुस्त व्यवस्था के कारण बिना किसी परेशानी धौलपुर पहुंचा जा सकता है, जो हवाई, रेल और सड़क मार्ग से भली-भांति जुड़ा हुआ है। यहाँ का नजदीकी हवाई अड्डा आगरा व रेलवे स्टेशन धौलपुर जंक्शन है। राष्ट्रीय राजमार्ग का उपयोग करने वालों के लिए भी राज्य परिवहन निगम ने अच्छे इंतजाम किए हैं।

धौलपुर घूमने का समय -

धौलपुर देश के गर्म इलाकों में आता है, जहां गर्मियों में धूल भरी आंधियां और मई जून में लू चलती है। इसलिए धौलपुर की यात्रा के लिए अक्टूबर से मार्च का समय श्रेष्ठ है।