राजस्थान

भिवाड़ी राजस्थान के बारे में जानकारी - Bhiwadi Rajasthan in Hindi

भिवाड़ी, राजस्थान के अलवर जिले में स्थित एक शहर है। यह राजस्थान और हरियाणा की सीमा के बीच स्थित है। इस शहर को नीले घोड़े पर सवार “बाबा मोहन राम” की भूमि भी कहा जाता है। यह शहर करीब 5,300 एकड़ के क्षेत्रफल में फैला हुआ है। यहाँ ज्यादातर स्टील ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण की कंपनियां हैं और यह शहर एक "औद्योगिक शहर" के रूप में विकसित हो रहा है। विजय मंदिर महल, सीता-राम जी मंदिर और बाबा मोहन राम मिलकपुर मंदिर यहाँ के दर्शनीय स्थल हैं।

भिवाड़ी कैसे पहुंचें -

भिवाड़ी जाने के लिए सबसे निकटतम हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है। इसके अलावा भिवाड़ी रेलमार्ग से भी जुड़ा हुआ है। यहां का नजदीकी रेलवे स्टेशन रेवाड़ी जंक्शन है। इससे आगे जाने के लिए पर्यटक टैक्सी ले सकते है। 

भिवाड़ी घूमने का समय -

भिवाड़ी घूमने जाने के लिए सबसे उपयुक्त समय अक्टूबर से मार्च है। इस दौरान यहां का तापमान सामान्य रहता है।