पंजाब

शाहपुर कंडी के बारे में जानकारी - Shahpur Kandi in Hindi

शाहपुर कंडी का निर्माण प्रसिद्ध राजपूत प्रमुख जसपाल सिंह पठानिया ने 1505 में नूरपुर व कांगड़ा को नियंत्रित करने के लिए करवाया था। यह किला शासकों के धर्मनिरपेक्ष दृष्टिकोण को दर्शाता है, क्योंकि किले के परिसर में मंदिर तथा मस्जिद दोनों एक साथ स्थित है। रावी नदी तथा हिमालय पर्वत इस ऐतिहासिक इमारत को और लुभावना बनाती है।