पंजाब

मोगा के बारे में जानकारी - Moga in Hindi

पंजाब में स्थित मोगा शहर को 24 नवंबर, सन 1995 में स्थापित किया गया था। यह शहर जालंधर (उत्तर), संगरूर (दक्षिण), लुधियाना (पूर्व) तथा फरीदकोट, फिरोजपुर (पश्चिम) से घिरा हुआ है। इस शहर को एनआरआई नगर के रुप में भी जाना जाता है क्योंकि यहां के अधिकतर पंजाबी निवासी कनाडा, अमेरिका तथा ब्रिटेन जैसे देशो में बसे हैं। यह स्थल, महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय जी की जन्म भूमि कहलाती है। मोगा में पर्यटकों के घूमने के लिए गीता भवन, शहीदी पार्क, मेहदियाना साहिब गुरुद्वारा, दिना साहिब गुरुद्वारा, कश्मीरी पार्क, फन पार्क आदि स्थल हैं।

मोगा कैसे पहुंचें -

मोगा की यात्रा करने के लिए निकटतम एयरपोर्ट साहनेवाल हवाई अड्डा है, जो मोगा से 85 किमी. की दूरी पर स्थित है। मोगा रेलवे स्टेशन से भी मोगा पहुंचा जा सकता है तथा इस शहर तक पहुंचने के लिए चंडीगढ़ तथा पंजाब के किसी भी शहर से बस सेवा उपलब्ध है। 

मोगा घूमने का समय -

मोगा जाने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च माह तक का है।