पंजाब

अबोहर पंजाब के बारे में जानकारी - Abohar in Hindi

अबोहर, भारत के पंजाब राज्य का एक ऐतिहासिक शहर है। यह शहर फाजिल्का जिले के अंतर्गत आता है, जो हरियाणा, राजस्थान तथा पाकिस्तान की सीमा से घिरा हुआ है। अबोहर, कपास व किन्नू (संतरे की प्रजाति,) के उत्पादन के लिए सम्पूर्ण उत्तर भारत में प्रसिद्ध है। मान्यता है कि, इस शहार की स्थापना भट्टी (राजपूत) राजा जोर ने की थी। तथा इसका नामकरण राजपूत रानी के नाम पर किया गया था।  

अबोहर कैसे पहुंचें -

बस, रेल, हवाई जहाज या निजी वाहन द्वारा अबोहर पंहुचा जा सकता है, जो अन्य राज्यों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। फ्लाइट से अबोहर जाने के लिए गुरु रामदासजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुँच कर टैक्सी या बस ले सकते हैं। रेलमार्ग से जाने वाले यात्री अबोहर रेलवे स्टेशन की से अबोहर पहुँच सकते हैं।

अबोहर घूमने का समय -

अबोहर भ्रमण के लिए उत्तम समय अक्टूबर से मार्च है। इसके अलावा पर्यटक अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी मौसम में अबोहर की यात्रा कर सकते हैं।