महाराष्ट्र

एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम के बारे में जानकारी- Essel world and water kingdom mumbai in hindi

महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में स्थित एस्सेल वर्ल्ड एंड वॉटर किंगडम एशिया का सबसे बड़ा वॉटर पार्क है। एस्सेल वर्ल्ड में हर उम्र के लोग वॉटर राईड्स व अन्य गतिविधियों का लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहीं बना वॉटर किंगडम एक अन्य थीम पार्क (मनोरंजन पार्क) है जो एस्सेल वर्ल्ड के निकट ही स्थित है। वॉटर किंगडम में पानी की राईड्स, स्लाईड्स और बड़े वेव पूल (तरंगों का पूल) जैसी गतिविधियाँ पर्यटकों की सैर को और भी यादगार और दिलचस्प बना देती हैं।