महाराष्ट्र

मुंबई के कुलाबा कॉसवे के बारे में जानकारी- Colaba causeway mumbai in Hindi

भारत के महाराष्ट्र राज्य की राजधानी मुम्बई शहर जिसे भारत की आर्थिक राजधानी भी कहा जाता है, में स्थित कोलाबा कॉजवे एक मुख्य शॉपिंग मार्केट है। यह कहने में कोई शक नहीं कि मुम्बई नगरी का फ़ैशन व शॉपिंग स्ट्रीट्स कोलाबा कॉजवे से ही शुरू होता है। यह स्थान शहर के कई अन्य पर्यटक स्थलों के भी समीप है जैसे कि गेटवे ऑफ इंडिया, विक्टोरिया (छत्रपति शिवाजी) टर्मिनल, रीगल सिनेमा आदि। कोलाबा कॉजवे पूरे शहर में स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बहुत प्रसिद्ध है और यहां लोकल लोगों के साथ-साथ कई पर्यटक आपको शॉपिंग करते हुए आसानी से दिख जाएंगे।