मध्य प्रदेश

सीहोर के बारे में जानकारी - Sehore in Hindi

मध्य प्रदेश का सीहोर शहर विंध्या पर्वत श्रृंखला पर स्थित है, जो सीहोर जिले का मुख्यालय भी है। प्राचीनकाल में सीहोर को सिद्धापुर के नाम से जाना जाता था। यहाँ नर्मदा, पर्बती, कोलार, नेवज, कुलस पापनास, लोटिया तथा सिवान नदियां बहती हैं। ब्रिटिश शासनकाल में सीहोर भोपाल रिजेन्सी का मुख्यालय व छावनी था। मान्यता है कि, योग गुरु महर्षि पतंजलि ने अपने जीवन का कुछ समय सीहोर में व्यतीत किया था। पर्यटन की दृष्टि से सीहोर जिले का वर्चस्व, पर्यटकों में देखने को मिलता है। इस ऐतिहासिक व धार्मिक शहर में कई मंदिर, मठ, मस्जिद व इमारतें स्थित होने के कारण यह आगंतुकों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

सीहोर कैसे पहुंचें -

सीहोर, यातायात के तीनों माध्यम द्वारा पहुँचा जा सकता है। सीहोर पहुँचने के लिए भोपाल स्थित राजा भोज हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है, जो सीहोर को कई राज्यों से जोड़ता है। सीहोर रेलवे स्टेशन, यहाँ का नजदीकी स्टेशन है। सड़क मार्ग का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी अच्छे इंतजाम राज्य परिवहन द्वारा किए गए हैं।

सीहोर घूमने का समय -

सीहोर का मौसम, जलवायु के अनुसार कठोर हो जाता है। इसलिए गर्मियों में यहाँ का तापमान बहुत गरम रहता। सीहोर की यात्रा करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय श्रेष्ठ है।