मध्य प्रदेश

माडा गुफाएं के बारे में जानकारी - Mada Caves in Hindi

माडा गुफाएं, प्रसिद्ध ऐतिहासिक गुफा है। रॉक कट गुफाओं के नाम से भी इन गुफाओं को जाना जाता है तथा स्थानीय लोग इन गुफाओं को पारंपरिक मंदिर मानते हैं। इतिहासकारों के अनुसार यह गुफाएं बहुत ही पुरानी हैं जिन्हें 7-8वीं सदी में बनवाकर तैयार करवाया गया था। इन गुफाओं में कई अन्य गुफाएं भी देखी जा सकती है जैसे विवाह माडा, रावण माडा, गणेश माडा, जल जलिया माडा। विवाह गुफा के बारे में पौराणिक कथा है कि यहां पर भगवान राम तथा सीता जी का विवाह हुआ था।