मध्य प्रदेश

छतरी स्मारक के बारे में जानकारी - Chhatris in Hindi

शिवपुरी शहर में स्थित ‘छतरी’ एक प्रसिद्ध स्मारक है, जिसे सिंधिया के राजकुमारों ने बनवाया था। इस ऎतिहासिक स्मारक पर संगमरमर की छतरियां बनाई गई हैं, जिन पर सुन्दर नक्काशी की गई है। मराठा और राजपूत इन छतरियों को सम्मान की निशानी मानते थे, इसलिए कई ऐतिहासिक स्मारकों पर इनका निर्माण करवाया जाता था। यह स्थल मुगल वाटिका में स्थित है जो सिंधिया के राजकुमारों को स्मर्पित किया गया है। इस छतरियों की वास्तुकला हिन्दू तथा मुस्लिम मिश्रित है। यहां पर माधवराज रॉव सिंधिया और राजमाता संख्याराजे सिंधिया की सुन्दर छतरियां भी मौजूद हैं।