मध्य प्रदेश

बुरहानपुर के बारे में जानकारी - Burhanpur in Hindi

बुरहानपुर मध्यप्रदेश का छोटा शहर है। इस शहर को ताप्ती नदी के किनारे पर बसाया गया है। इस शहर में ऎतिहासिक कलाएं तथा महत्वपूर्ण स्मारकें देखने को मिलती हैं जैसे कि बादशाही किला, जामा मस्जिद तथा मकबरों का गढ़ है। इस शहर को दक्कन का दरवाज़ा के नाम से भी पुकारा जाता है। बुरहानपुर शहर “विद्युत करघा उद्योग” का सबसे बड़ा केंद्र है। यह शहर मस्जिद तथा गुरुद्वारों के लिए भी प्रसिद्ध है।

बुरहानपुर कैसे पहुंचें -

वायु मार्ग द्वारा बुरहानपुर की यात्रा करने के लिए निकटतम एयरपोर्ट देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है, जो 163 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। बुरहानपुर रेलवे स्टेशन द्वारा बुरहानपुर पहुंचा जा सकता है तथा यह शहर सड़क मार्ग से भी जुड़ा हुआ है।

बुरहानपुर घूमने का समय -

बुरहानपुर शहर की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय अक्टूबर से मार्च तक का होता है।