झारखण्ड

जमशेदपुर के बारे में जानकारी - Jamshedpur in Hindi

जमशेदपुर शहर को टाटानगर के नाम से भी पुकारा जाता है। जमशेदपुर को जमशेदजी नौसरवानजी टाटा द्वारा बसाया गया था। लोहा बनाने वाले इस नगर को पूरे विश्व से पर्यटक देखने आते हैं। इस शहर को इंटरनेशनल क्लीवन सिटी के नाम से पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यहां कई ऎसे जगह हैं जहां पर्यटक घूम सकते हैं जैसे कि हुडको लेक, जुबली पार्क, डिमना लेक,  दालम पहाड़ी आदि।

जमशेदपुर कैसे पहुंचें -

सोनारी हवाई-अड्डा से जमशेदपुर जाया जा सकता है। टाटानगर जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी जमशेदपुर भ्रमण किया जा सकता है तथा यदि आप चाहें तो बस से भी जमशेदपुर का दौरा कर सकते हैं।

जमशेदपुर घूमने का समय -

जमशेदपुर की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक का  होता है।