झारखण्ड

गिरिडीह के बारे में जानकारी - Giridih in Hindi

झारखंड राज्य का गिरिडीह एक धार्मिक व ऐतिहासिक शहर है, जो कोयला व अभक्र जैसे खनिजों के लिए सम्पूर्ण भारत में प्रसिद्ध है। गिरिडीह जैन समुदाय के तीर्थ स्थल के रूप में भी प्रसिद्ध है, क्योंकि यहाँ स्थित पहाड़ियों पर 23वें तीर्थंकर पार्श्वनाथ ने मोक्ष प्राप्त किया था। इस पहाड़ी पर कई मठ भी बने हुए हैं। यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य व आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं व पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

गिरिडीह कैसे पहुंचें -

गिरिडीह, यातायात के समस्त माध्यमों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। गिरिडीह पहुँचने के लिए धनबाद हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहाँ जाने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है, जो गिरिडीह को भारत के अन्य प्रमुख राज्यों से जोड़ता है। यहाँ का नजदीकी रेलवे स्टेशन गिरिडीह व मधुपुर है। सड़क मार्ग से जाने वाले पर्यटक राष्ट्रीय राजमार्ग 2 व 33 का इस्तेमाल कर गिरिडीह की यात्रा कर सकते हैं।

गिरिडीह घूमने का समय -

गिरिडीह भ्रमण के लिए अप्रैल से जुलाई का समय सर्वोत्तम माना जाता है, क्योंकि इस दौरान यहाँ की हरियाली कई गुना बढ़ जाती है।