झारखण्ड

बोकारो के बारे में जानकारी - Bokaro in Hindi

झारखण्‍ड राज्य में स्थित, बोकारो स्टील सिटी भारत देश की चौथी इस्पात सिटी है। बोकारो झारखण्ड के चौबीस जिलों में से एक है। यह शहर दामोदर नदी के निकट बसा हुआ है। सन् 1991 में झारखण्ड के जिलों और तालुकाओं के कुछ हिस्सों को मिलाकर बोकारो जिला अस्तित्व में आया था। बोकारो स्टील सिटी एक जिला मुख्यालय है। यह जिला 2883 कि.मी के क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ एशिया का सबसे बड़ा इस्पात संयंत्र है। इस शहर के करीब कई कोयले की खदानें हैं। इस शहर का निर्माण यहाँ के बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत लोगों के परिवारों को रहने की सुविधा के लिए किया गया था।

बोकारो कैसे पहुंचें -

वायु मार्ग, सड़क मार्ग तथा रेल मार्ग द्वारा बोकरो स्टील सिटी पहुंच सकते है। बोकारो स्टील सिटी रेलवे स्टेशन तथा बोकारो हवाई अड्डे द्वारा शहर आसानी से पहुंचा जा सकता है।

बोकारो घूमने का समय -

बोकरो की यात्रा करने के लिए सबसे उत्तम समय सितंबर से फरवरी तक का होता है।