हरियाणा

सोनीपत के बारे में जानकारी - Sonipat in Hindi

सोनीपत, हरियाणा राज्य का कस्बा, शहर व मुख्य नगर है, जो राष्ट्रीय राजधानी (दिल्ली) से लगभग 22 किमी॰ की दूरी पर स्थित है। हिन्दू महाकाव्य के अनुसार सोनीपत शहर, महाभारत के दौरान पाण्डवों द्वारा स्वर्णप्रस्थ के रूप में बसाया गया था। हालाँकि उक्त कथन का कोई प्रमाण नहीं है, किन्तु पाणिनी अष्टाध्ययी में सोनीपत की व्याख्या की गई है।

सोनीपत कैसे पहुंचें -

सोनीपत जाने के लिए रेलमार्ग, सड़कमार्ग या वायुमार्ग का प्रयोग कर सकते है। इन्दिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा सोनीपत का सबसे निकटतम हवाई अड्डा है, जिसके द्वारा सोनीपत पहुँचा जा सकता है। रेलमार्ग के लिए सोनीपत रेलवे स्टेशन का इस्तेमाल कर यहां जा सकते हैं। बस से जाने वाले यात्री भी बस द्वारा सोनीपत तक पहुँच सकते हैं।

सोनीपत घूमने का समय -

सोनीपत की जलवायु अत्यधिक गर्म और शुष्क होने के कारण यहां की यात्रा करने का उत्तम समय अक्टूबर से मार्च के मध्य है।