हरियाणा

जींद के बारे में जानकारी - Jind in Hindi

जींद, हरियाणा के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां पर गेहूं, चावल की खेती की जाती है तथा इसके अलावा यहां पर गन्ना, तिलहन, बाजरा, चना आदि की फसल भी उगाई जाती है। जींद में फसलों की सिंचाई करने के लिए नहरों का इस्तेमाल किया जाता है। यहाँ सूती वस्त्र, मशीनों के उपकरण, स्टील आदि का व्यापार किया जाता है। माना जाता है कि इस प्राचीन शहर को पाण्डवों ने बसाया था। जींद में पर्यटन के लिए रानी तालाब, भूतेश्वर मंदिर, अश्विनी कुमार तीर्थ, यक्षिणी तीर्थ, वराह तीर्थ, कैलाश मंदिर, जयंती देवी मंदिर आदि धार्मिक स्थल हैं।

जींद कैसे पहुंचें -

जींद जाने के लिए  निकटतम एयरपोर्ट इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा है,  जो जींद से 112  किमी. की दूरी पर स्थित है। साथ ही जींद जंक्शन रेलवे स्टेशन से भी जींद पहुंचा जा सकता है इसके अलावा यह शहर चंडीगढ़, दिल्ली, पटियाला, करनाल और सोनीपत से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है।

जींद घूमने का समय -

जींद घूमने के लिए सही समय नवंबर से मार्च महीने तक का है।