हरियाणा

हिसार के बारे में जानकारी - Hisar in Hindi

सन् 1354 ई. में तुग़लक़ वंश के शासक फ़िरोज़ शाह तुग़लक द्वारा हिसार शहर को बसाया गया था। इस शहर को इस्पाती नगरी के नाम से भी पुकारा जाता है। हिसार, हरियाणा राज्य का प्रशासनिक मुख्यालय है जो नई दिल्ली के पश्चिम में लगभग 164 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इस नगर में मुख्यत: गेहूं तथा कपास की कृषि की जाती है। यहां पर अन्य फसलों का भी उत्पादन किया जाता है जैसे कि चावल, बाजरा, सरसों, गन्ना, चना आदि। यहां देखने के लिए अनेकों दर्शनीय स्थल जैसे सेंट थॉमस चर्च, अग्रोहा मंदिर, फिरोज शाह का महल मौजूद है।

हिसार कैसे पहुंचें -

हिसार की यात्रा करने के लिए वायु, सड़क या रेलमार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।  हिसार हवाई-अड्डा यहाँ का सबसे नजदीकी हवाई अड्डा है। हिसार पहुँचने के लिए रेलमार्ग भी उत्तम माध्यम है। हिसार जंक्शन द्वारा भी यहाँ पहुंचा जा सकता है, जो अन्य शहरों व राज्यों से भली-भांति जुड़ा हुआ है। सड़कमार्ग द्वारा भी हिसार पहुँच सकते हैं। 

हिसार घूमने का समय -

हिसार जाने के लिए सबसे अच्छा समय सितंबर से नवंबर तक का माह माना जाता है।